हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
दौड़ना
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : अकर्मक क्रिया
दौड़ना का हिंदी अर्थ
- साधारण से अधिक वेग के साथ गमन करना , द्रुतगति से चलना , मामूली चलने से ज्यादा तेज चलना , जैसे,—(क) दौड़कर न चलो गिर पड़ोगे , (ख) वह लड़का उधर दौड़ा जा रहा है , संयो॰ क्रि॰—आना , —जाना
- सहसा प्रवृत्त होना , झुक पड़ना , ढलना , जैसे,—तुम बुरा भला नहीं देखते हो, जो बात हुई उसी के पीछे दौड़ पड़ते हो , क्रि॰ प्र॰—पड़ना
- किसी प्रयत्न में इधर उधर फिरना , किसी काम के लिये चारों ओर बार बार आना जाना , उद्योग करना , कोशिश में हैरान होना , उपाय या चेष्टा करना , जैसे,—(क) नौकरी के लिये बहुत दौड़ा, पर न मिली , (ख) उसकी बीमारी में वह बहुत दौड़ा