हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
चूमना
चूमना का हिंदी अर्थ
- आदर, प्रेम या स्नेहपूर्वक किसी प्रिय या स्नेह-भाजन व्यक्ति (या वस्तु) के किसी अंग को होंठो से स्पर्श कर कुछ चूसने की-सी क्रिया करना। जैसे-बच्चे या स्त्री का मुंह चूमना। मुहा०-(कोई चीज) चूमकर छोड़ देना अपने वश या सामर्थ्य के बाहर का काम या बात देखकर अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा के विचार से उस काम या बात के प्रति अपना आदर-भाव प्रकट करते हुए उससे अलग या दूर होना। जैसे-जब भारी पत्थर दिखाई पड़े तो उसे (न उठा सकने के कारण) चूमकर छोड़ देना चाहिए। (कहा०) (किसी को) चूमना चाटना = (बच्चे आदिको) बार-बार चूमना और उसका दुलार करना।
- हिन्दुओं में विवाह से पहले वर के भिन्न-भिन्न अंगों से हरी दूब का स्पर्श कराके उस दूब पर होंठ रखते हुए उक्त प्रकार की क्रिया करना।