हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
बुध
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
बुध का हिंदी अर्थ
- सौर जगत का एक ग्रह जो सूर्य के सबसे अधिक समीप रहता है
- सात वारों में से एक जो मंगलवार के बाद और गुरुवार के पहले होता है, सप्ताह का चतुर्थ दिन
- भारतीय ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नौ ग्रहों में से चौथा ग्रह जो पुराणानुसार देवताओं के गुरु बृहस्पति की स्त्री तारा के गर्भ से चंद्रमा के वीर्य से उत्पन्न हुआ था