हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
बयाना
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
बयाना का हिंदी अर्थ
- वह धन जो कोई चीज़ ख़रीदने के समय अथवा किसी प्रकार का ठेका आदि देने के समय उसकी बातचीत पक्की करने के लिए बेचने वाले अथवा ठेका लेने वाले को दिया जाए, किसी काम के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार का कुछ अंश जो बातचीत पक्की करने के लिए दिया जाए, सौदा पक्का करने के लिए ख़रीदार द्वारा बेचने वाले को दी जाने वाली अग्रिम धनराशि, पेशगी, अगाऊ
- किसी संविदा के पालन के लिए जमा की गई अग्रिम धनराशि
- किसी वस्तु की ख़रीद या भाडे़ आदि पर लेने का तय होने पर अग्रिम दिया हुआ अंश, पेशगी, अगौढ़ी