Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

अंगूठा

अंगूठा का हिंदी अर्थ

  • मनुष्य के हाथ की पाँच उँगलियों में से वह छोटी तथा मोटी उँगली जिसके दो पोर होते हैं (बाक़ी चारों उँगलियों के तीन-तीन पोर होते हैं)।
  • मुहा०—अँगूठा चूमना = (क) चापलूसी करना। (ख) अत्यधिक विनम्रता दिखाना। (ग) पूर्णतः अधीन होना। अँगूठा चूसना = बड़े होकर भी बच्चों की सी नादानी करना। अँगूठा दिखाना = अभिमान पूर्वक अस्वीकृति सूचित करना। (ख) किसी कार्य को करने से हट जाना। (किसीको) अँगूठे पर मारना = (किसी की) परवाह न करना।
  • पद-अँगूठे का निशान या अँगूठे की छाप; बाएँ हाथ के अँगूठे का वह निशान या छाप जो किसी व्यक्ति की ठीक पहचान के लिए लेख्यों आदि पर ली जाती है (थम्ब इम्प्रेशन)।

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'अंगूठा' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।