हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
आर्डर
आर्डर का हिंदी अर्थ
- १.आज्ञा । हुक्म । २. कोई वस्तु भेजने पहुँचाने या मुहैया करने के लिये मौखिक या लिखित आदेश । माँग । जैसे, —(क) वे बादामी कागज की एक गाँठ का आर्डर दे गए हैं । -(ख) आजकल बाहर से बहुत कम आर्डर आते हैं ।क्रि॰ प्र॰ —आना । —देना । —मिलना । यौ॰—आर्डरबुक = वह बही जिसमें आदेश या माँग लिखी जाय । आर्डर सप्लाई । आर्डर सप्लायर । ३. स्थिरता । शांति । जैसे, —सभा में बड़ा हल्ला मचा, लोग 'आर्डर', 'आर्डर', कहने लगे । ४. क्रम । सिलसिला ।