फिर से शुरू करें तो कहाँ से शुरू करें
phir se shuru karen to kahan se shuru karen
सुनील मिश्र
Sunil Mishra
फिर से शुरू करें तो कहाँ से शुरू करें
phir se shuru karen to kahan se shuru karen
Sunil Mishra
सुनील मिश्र
और अधिकसुनील मिश्र
फिर से शुरू करें तो कहाँ से शुरू करें
मँझधार लग रहा है जहाँ से शुरू करें
आँखों ने सुनाया था फ़साना अभी तक
सोचते है अब कहानी ज़ुबाँ से शुरू करें
कोई राह फैसले तक जाती नहीं लगती
अपने कहे से या उनके बयाँ से शुरू करें
फिर से वही सफ़र है फिर से वही नज़ारे
पसोपेश में हैं कौन से निशाँ से शुरू करें
अब तक हरेक मौसम तेरी तरह गुज़ारा
अबके जहाँ से दिल कहे वहाँ से शुरू करें
- रचनाकार : सुनील मिश्र
- प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.