आज तन्हाई और गहरी हुई जाती है
aaj tanhai aur gahri hui jati hai
आज तन्हाई और गहरी हुई जाती है
आज तेरे आने की उम्मीद जो है
लिपट-लिपट के दर्द मिल रहा था गले
मैंने पूछा तो कहने लगा ईद जो है
अबके बिजलियाँ गिरेंगी आस्मान पर
बादलों का रुख़ बेइंतहा शदीद जो है
रेशा-रेशा उधेड़ रहा हूँ सभी ख़्वाब
ताज़ा हक़क़ीतों की यही ताक़ीद जो है
पुरकशिश, नाज़ुक, तवील* दास्तान है
किताबे इश्क़ की ये तमहीद* जो है
*तमहीद=भूमिका, *तवील=लंबी
- रचनाकार : सुनील मिश्र
- प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.