Font by Mehr Nastaliq Web

वह कहानी कौन-सी है

wo kahani kaun si hai

निशांत माधव

निशांत माधव

वह कहानी कौन-सी है

निशांत माधव

और अधिकनिशांत माधव

    वह कहानी कौन-सी है जिस कहानी में,

    हम तुम्हारे साथ जीते हैं?

    हम अकिंचन प्रार्थना का गान बनकर,

    सब दिशा भटके मगर अक्षम रहे।

    जो तुम्हारे कण्ठ की जयमाल बनते,

    पुण्य जितने भी थे लेकिन कम रहे।

    प्रेम का अमृत कलश जिस द्वार रख्खा है,

    कौन से वरदान पीते हैं?

    नियति के त्रासद कठिन अभिनय निभाते

    हम विरोधाभास बन कर रह गए।

    सामने दीवार थी अदृश्य कोई,

    हम किसी की प्यास बनकर रह गए।

    क्या करें तर्पण अधूरी भावनाओं का,

    भाग्य के जलपात्र रीते हैं!

    मंच पर अभिनय हुआ अलगाव का जब,

    हम कथानक देखकर कातर हुए।

    नायिका ने विष भरा प्याला उठाया,

    और नायक के नयन पत्थर हुए।

    सामने पर्दा गिरा, नेपथ्य में जाकर

    हम कला के घाव सीते हैं।

    स्रोत :
    • रचनाकार : निशांत माधव
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY