Font by Mehr Nastaliq Web

जब मैदानों ने पंखों पर

jab maidanon ne pankhon par

अंकित काव्यांश

अंकित काव्यांश

जब मैदानों ने पंखों पर

अंकित काव्यांश

और अधिकअंकित काव्यांश

    जब मैदानों ने पंखों पर

    उल्टे सीधे आरोप मढ़े,

    तब एक चिरइया ने आहत होकर अम्बर की राह चुनी।

    क्या दोष मढ़ें? इस दुविधा में

    काँटों का एक सुझाव हुआ।

    मैदानों के कोमल तन पर

    दाना चुगने से घाव हुआ।

    जब नागफनी के गमलों ने

    घावों पर तर्क-कुतर्क गढ़े,

    तब एक चिरइया ने आहत होकर बरगद की बाँह चुनी।

    पंखों ने धरती पर आते

    उजियारे का रस्ता रोका।

    ऐसे झूठे आरोपों को

    जब कोई शख़्स नहीं टोका।

    जब जुगनू ने अँधियारे के

    महिमा मंडन के गीत पढ़े,

    तब एक चिरइया ने आहत होकर सूरज की चाह चुनी।

    स्रोत :
    • रचनाकार : अंकित काव्यांश
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY