अनंत यौवन

anant yauwan

गोपालशरण सिंह

गोपालशरण सिंह

अनंत यौवन

गोपालशरण सिंह

और अधिकगोपालशरण सिंह

    शाश्वत है जीवन,

    है अनंत यौवन।

    रंजित हो अनुराग-राग से

    कर मृदु आलिंगन;

    सुबह-शाम मिलते हैं प्रतिदिन

    वसुधा और गगन।

    यह है प्रेम-मिलन,

    है अनंत यौवन।

    खिलते ही रहते हैं वन में

    सुरभित सरस सुमन;

    मधु-वर्षा करती है कोयल

    कर गुंजित कानन।

    जीवन है मधुवन,

    है अनंत यौवन।

    प्रेम-गगन-गंगा में बहते

    अमरों के गायन;

    लाता रहता है वन वाहन

    सतत गंध-वाहन।

    खिल जाता है मन,

    है अनंत यौवन।

    मुसकाते रहते हैं मन में

    नभ के तारगण;

    तारापति के साथ देखकर

    लहरों का नर्त्तन।

    जन-मन-अनुरंजन,

    है अनंत यौवन।

    करता है प्रतिदिन प्रभात में

    जग-दृग-उन्मीलन;

    मुग्धा-सी लज्जित ऊषा का

    सरस प्रथम दर्शन।

    संतत सौख्य-सदन,

    है अनंत यौवन।

    कलियों के अधखुले दृगों में

    भर-भर कर चुंबन;

    करते रहते हैं मदमाते

    मधुप मधुर गुंजन।

    अद्भुत पागलपन,

    है अनंत यौवन।

    भीनी-भीनी शीत-रशिम की

    कोमल कांत किरण;

    कर जाती है नित्य निशा में

    प्रेम-सुधा-सिंचन।

    मुदमय मनभावन,

    है अनंत यौवन।

    अस्ताचल रवि करता है

    संध्या-व्यथा से हो जाती है

    वसुधा सजल-नयन।

    जग का जीवन-धन,

    है अनंत यौवन।

    खोल-खोलकर ललित लता कै

    किसलय-अवगुण्ठन;

    बार-बार चूमा करता है

    सुंदर वदन पवन।

    उर अंबर-सुख-घन,

    है अनंत यौवन।

    रह जाता है कभी अपना

    अपना प्रेमी मन;

    हृदय हृदय का ही बनता है

    प्रणय-सूम-बंधन।

    संतत प्रिय-चिंतन,

    है अनंत यौवन।

    विधि करता रहता है हरदम

    अनुपम रूप-सृजन;

    प्रेमी चकित किया करता है

    छवि का अभिनदंन।

    सरल सरस पावन,

    है अनंत यौवन।

    चंचल वीचि-भृकुटि से कर-कर

    शत-शत धनु-खंडन;

    खोती है सागर से मिलकर

    सरिता अपनापन।

    भव्य-भाव-भाजन,

    है अनंत यौवन।

    दो हृदयों में एक भावना

    एक भाव-व्यंजन;

    एक कल्पना एक कामना

    एक राग-रंजन।

    एक प्रेम-बंधन,

    है अनंत यौवन।

    मृदु किसलय कुसुमों से विरचित

    मंजुल बालापन;

    पल्लव अधर, कुंद दशनावलि

    सरसिज दृग-आनन।

    भव-भव्यता-भवन,

    है अनंत यौवन।

    देखी और अदेखी छवि का

    सुखद स्वप्न-दर्शन;

    निर्निमेष लोचन अवलोकन

    पुलकित उर-स्पंदन।

    मृदु मानसिक मिलन,

    है अनंत यौवन।

    गिरि कानन में कहाँ जाएँ

    है कहीं मृनापन;

    लिए पुष्प-धंवा रहता है

    सदा समीप मदन

    सुख-समूह-साधन,

    है अनंत यौवन।

    स्रोत :
    • पुस्तक : कादम्बिनी (पृष्ठ 23)
    • रचनाकार : गोपालशरण सिंह
    • प्रकाशन : इंडियन प्रेस, लिमिटेड, प्रयाग
    • संस्करण : 1937

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए