अवधी लोकगीत : महरिन, कहाँ गयो तेरा महरा
awadhi lokgit ha mahrin, kahan gayo tera mahra
रोचक तथ्य
संदर्भ—महरिन से पूछताछ।
महरिन, कहाँ गयो तेरा महरा, पनिया भरैं अकेली ना।।टेक।।
सोने की थरिया माँ जेवना परोस्यो,
महरिन, कहाँ गयो तेरा महरा, जेंवना जेंवत अकेली ना।।1।।
झाँझर गेंडुवा गंगाजल पानी,
महरिन, कहाँ गयो तेरा महरा, गेंडुवा घुटत अकेली ना।।2।।
लेवँगा-इलैची की बिरिया लगायो,
महरिन, कहाँ गयो तेरा महरा, बिरिया कुँचत अकेली ना।।3।।
फूला नेवारी की सेजा लगायो,
महरिन, कहाँ गयो तेरा मेहरा, सेजिया सुतत अकेली ना।।4।।
एक स्त्री पूछ रही है—हे मेहरिन! तुम्हारा महरा कहाँ गया, तुम अकेले पानी भर रही हो।।टेक।।
सोने की थाली में मैंने जेवना परसा, किंतु हे मेहरिन! तुम्हारा महरा कहाँ गया कि तुम अकेले जेंवन जीम रही हो।।1।।
झँझरे गेडुवा में गंगा जल था, हे मेहरिन! तुम्हारा महरा कहाँ गया कि तुम उसे अकेले घूँट रही हो।।2।।
मैंने लवँग और इलायची डाल कर पान का बीड़ा लगाया, हे महरिन! तुम्हारा महरा कहाँ गया कि तुम अकेले उसे कूँच रही हो।।3।।
तुमने फूला नेवारी की सेज लगाई। हे महरिन तुम्हारे महरा कहाँ गए कि तुम उस सेज पर अकेले सो रही हो।।4।।
- पुस्तक : हिंदी के लोकगीत (पृष्ठ 171)
- संपादक : महेशप्रताप नारायण अवस्थी
- प्रकाशन : सत्यवती प्रज्ञालोक
- संस्करण : 2002
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.