नंद-सुत नित्यरस बाललीला-मगन

nand sut nityras balalila magan

नागरीदास

नागरीदास

नंद-सुत नित्यरस बाललीला-मगन

नागरीदास

और अधिकनागरीदास

    नंद-सुत नित्यरस बाललीला-मगन,

    उदधि आनन्द गोकुल कलोलें।

    गौर' अरु स्याम अभिराम भैया दोऊ,

    ललित लारकान लिये संग डोलैं॥

    भवन प्रति भवन चलि चोरहीं दूध दधि,

    रतन भूषन बदन तन उजेरैं।

    खात, लपटात ढरिकात फिरि हँसि भजत,

    चकृत ह्वै भवन निज भलन हेरैं॥

    कबहुँ गहि-गहि फिरत पूंछ बछियान की,

    किंकिनी कनक कटि मधुर बाजै।

    गोप-गोपीन मन दृगनि से खिलौना खिलत,

    मुख-कमल मुरि हँसनि भ्राजै॥

    वदन दधि-छींट-छबि, धूरि-धूसरित अंग,

    अबहिं ते मदन-गति पगनि पेलैं।

    कंठ वधना दिये पाय पैंजनि झनके,

    दास ‘नागर’-हिये-अँगन खेलैं॥

    स्रोत :
    • पुस्तक : ब्रजमाधुरी सार (पृष्ठ 201)
    • संपादक : वियोगी हरि
    • रचनाकार : नागरीदास
    • प्रकाशन : हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग
    • संस्करण : 2002

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए