अंत जु आए जगत् में

ant ju aaye jagat mein

सहजोबाई

सहजोबाई

अंत जु आए जगत् में

सहजोबाई

और अधिकसहजोबाई

    अंत जु आए जगत् में, हरि सुमिरण के काज।

    ह्यां कछु कीया और ही, नेक आई लाज॥

    नेकन आई लाज, साज सब खोटे कीन्हे।

    सदा रहे अज्ञान, रामघट में नहिं चीन्हे॥

    जैहौ जन्म गँवाइके, पछितावा रहि जाय।

    चरणदास कहे सहिजिया, कहा कियो तनु पाय॥

    इस संसार में मनुष्य का अंतिम लक्ष्य नाम सुमिरन है। उसे मनुष्य देह इसीलिए मिली है। लेकिन तुम यहाँ आकर कुछ और ही करने लगे अर्थात संसार के मायाजाल में फंसकर व्यर्थ के कामों में उलझ गए, ऐसा करते तुम्हें लाज नहीं आई? अज्ञान बने रहे और खोटे काम किए। परमात्मा की भक्ति नहीं की। चरणदास सहजो से कहते हैं कि मनुष्य जन्म पाया भी और गंवाया भी, और अंत में अगर पछतावा रह जाए तो मानव देह पाकर क्या किया!

    स्रोत :
    • पुस्तक : सहजप्रकाश (पृष्ठ 84)
    • रचनाकार : सहजोबाई
    • प्रकाशन : श्रीवेंकटेश्वर स्टीम् प्रेस, बंबई
    • संस्करण : 1922

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए