Font by Mehr Nastaliq Web

सोSहमस्मि

sohamasmi

अनुवाद : बी. आर नारायण

कुवेंपु

अन्य

अन्य

कुवेंपु

सोSहमस्मि

कुवेंपु

और अधिककुवेंपु

    “अहमस्मि अहमस्मि अहम् अस्मि!

    आशीष देते आए महर्षि,

    वैशाख प्रातः के अरश्मि दिनमणि।

    दैविक धैर्यामृत की जीवलोक में कर वर्षा

    मर्त्य के लिए अमर्त्य का गवाक्ष चीर,

    लाल अंगारे के समान

    दिव्याग्नि कुण्ड के समान

    देवता के प्रत्यक्ष रुण्ड के समान

    उदित हुए

    उदित हुए

    दर्शन दिए महर्षि ने,

    अरश्मि दिनमणि ने!

    दिग्गज आरूढ़

    इंद्रादि पर आरूढ़

    शिखर रूप रथ पर आरोहित हो

    अहमस्मि अहमस्मि अहम् अस्मि!

    यह आशीष लोक-लोकांतर में घोषित कर

    वह देखो दर्शन दिए महर्षि ने, कोमल दिनमणि ने!

    सृष्टि देवी के वक्ष-मृदु सेज पर स्थित

    दृष्टि पूजा-अर्पित करते कवि से

    उपनिषद् के ऋषि का सप्त-तंत्र मंत्र आघोषित हुआ

    'ओम पूपन्नेकर्षे

    यम सूर्य प्राजापत्य

    व्यूह रश्मीन समूह!

    तेजोयत् ते रूपम्

    कल्याणतमम्

    तत् ते पश्यामि:

    योSसावसौ पुरुष: सोऽहमस्मि!

    स्रोत :
    • पुस्तक : भारतीय कविता 1954-55
    • रचनाकार : कुवेंपु
    • प्रकाशन : साहित्य अकादेमी

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY