मैथिली लोकगीत : हमरो से कोन भइया चतुरि सेयान हे

maithili lokgit ha hamro se kon bhaiya chaturi seyan he

रोचक तथ्य

संदर्भ—खेल का प्रारंभिक गीत। बहिन कथन भाई से।

हमरो से कोन भइया चतुरि सेयान हे।

बमे ले लन कगजा दहिने खतियान हे।।1।।

अपना लागि लिखिह भइया अनधन लछमी हे।

हमरा लागि लिखिह भइया सामा जोड़ चकेवा हे।।2।।

अपना लागि लिखिह भइया चढने के घोडवा हे।

हमरा लागि लिखिह भइया हंसा जोड़ि चकेवा हो।।3।।

बहिन कहती है—हमारे भाई बड़े चतुर और सयाने हैं। वे बाएँ हाथ में काग़ज़ और दाहिने हाथ में खाताबही लेकर बैठे हैं।।1।।

बहिन भाई से कहती है—हे भैया! आप खाते में अपने लिए अन्न-धन और लक्ष्मी लिख लीजिए और मेरे लिए ‘श्यामा-चकेवा' (नगण्य सा खेल)।।2।।

हे भाई! आप खाते में अपने चढ़ने के लिए घोड़ा लिख लीजिए और मेरे

लिए ‘श्यामा-चकेवा' की जोड़ी।।3।।

स्रोत :
  • पुस्तक : हिंदी के लोकगीत (पृष्ठ 40)
  • संपादक : महेशप्रताप नारायण अवस्थी
  • प्रकाशन : सत्यवती प्रज्ञालोक
  • संस्करण : 2002

संबंधित विषय

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए