पहिले अपनाय सुजान सनेह सों

pahile apnay sujan saneh son

घनानंद

घनानंद

पहिले अपनाय सुजान सनेह सों

घनानंद

और अधिकघनानंद

    पहिले अपनाय सुजान सनेह सों, क्यौं फिरि तेह कै तोरियै जू।

    निरधार अधार दै वार-मझार दई गहि बाँह बोरियै जू।

    घनआनँद आपने चातिक कों गुन बाँधि लै मोह छोरियै जू।

    रस प्याय कै ज्याय, बढ़ाय कै आस, बिसास में यौं विस घोरियै जू॥

    हे सुजान! मुझे पहले आपने प्रेमपूर्वक अपनाया, क्या कारण है कि अब आप मुझसे रोष करके प्रेमसूत्र तोड़े डाल रहे हैं। धारा के बीच निराधार जो डूब रहा हो उसे आधार देकर उसको किसी प्रकार के सहारे से निकाल लेना फिर उसे बाँह पकड़कर बलपूर्वक डुबोना कारुणिकता के विपरीत है। जिस चातक को गुण से बाँधा गया हो, उसका मोह नहीं छोड़ना चाहिए। रस पिलाकर मरते को जिलाना, जिससे उसकी जीने की आशा बलवती हो गई हो उसके इस विश्वास में विष मिला देने के समान है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : घनानंद-कवित्त (पृष्ठ 90)
    • संपादक : चंद्रशेखर मिश्र
    • रचनाकार : घनानंद
    • प्रकाशन : वाणी वितान प्रकाशन, वाराणसी-1
    • संस्करण : 1972

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए