सतगुरु पूरे परम उदारा

satguru pure param udara

संत सालिगराम

संत सालिगराम

सतगुरु पूरे परम उदारा

संत सालिगराम

और अधिकसंत सालिगराम

    सतगुरु पूरे परम उदारा। दया दृष्टि से मोहिं निहारा॥

    दूर देश से चलकर आया। दरशन कर मन अति हरखाया॥

    सुन-सुन बचन प्रीत हिय जागी। चरन सरन में सूरत पागी॥

    करम भरम संशय सब भागा। राधास्वामी चरन बढ़ा अनुरागा॥

    सुरत शब्द मारग दरसाया। बिरह अंग ले ताहि कमाया॥

    कुल कुटुंब का मोह छुड़ाना। सतसंगत में मन ठहराना॥

    सुमिरन भजन रसीला लागा। सोता मन धुन सुन कर जागा॥

    मेहर हुई स्रुत नभ पर दौड़ी। त्रिकुटी जा गुर चरनन जोड़ी॥

    अचरज लीला देखी सुन में। मुरली धुन अब पड़ी श्रवन में॥

    पहुँची फिर सतगुरु दरबारा। अलख अगम को जाय निहारा॥

    वहाँ से भी फिर अधर सिधारी। मिल गए राधास्वामी पुरुष अपारी॥

    वहाँ जाय कर आरत गाई। पूरन दया सामने पाई॥

    स्रोत :
    • पुस्तक : संत काव्य-धारा (पृष्ठ 350)
    • संपादक : परशुराम चतुर्वेदी
    • रचनाकार : संत सालिगराम
    • प्रकाशन : किताब महहल, इलाहाबाद
    • संस्करण : 1981

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए