केलि-विलास (शरद)

keli wilas (sharad)

चंदबरदाई

चंदबरदाई

केलि-विलास (शरद)

चंदबरदाई

और अधिकचंदबरदाई

    पित्ते पुत्त सनेह गेह भुगता युक्तानि दिव्या दिने।

    राजा छत्रनि साजि राजि षितया नंदाननब्भासने।

    कुसमे कातिक चंद निम्मल कला दीपांनि वर दायते।

    मां मुक्कइ पिय बाल नाल समया सरदाय दरदायते।

    जो पिता-पुत्रादि के स्नेह और घर का भोग कर रही है, और जो युक्ता (संयोगिनी) है, उसके लिए दिन दिव्य है। राजागण छत्रों को साजकर अपनी क्षिति पर शोभित होकर आनंद युक्त मुखों से शोभित हो रहे हैं। कुसुम और चंद्रमा की कलाएँ कार्त्तिक में निर्मल हो गई हैं और दीप वरदायी हो रहे है—दीप-दान से लोग वांछित फल प्राप्त कर रहे हैं। हे प्रिय, यौवना को कमल नाल निकलने के समय में अकेला मत छोड़ क्योंकि शरद का दल दिखाई पड़ रहा है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : पृथ्वीराज रासउ (पृष्ठ 248)
    • रचनाकार : चंदबरदाई
    • प्रकाशन : साहित्य-सदन चिरगाँव (झाँसी)
    • संस्करण : 1963

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए