जो रे भाई राम दया नहीं करते

jo re bhai ram daya nahin karte

दादू दयाल

दादू दयाल

जो रे भाई राम दया नहीं करते

दादू दयाल

और अधिकदादू दयाल

    जो रे भाई राम दया नहीं करते।

    नवका नाँव खेवटहरि आपै, यों बनि क्यों निस्तरते॥

    करनी कठिन होत नहीं मोपै, क्यों कर ये दिन भरते।

    लालच लागि परत पावक में, आपहि आपै जरते॥

    स्वादहिं संग बिषै नहिं छूटै, मन निहचल नहिं धरते।

    खाय हलाहल सुख के ताई, आपै हो पचि मरते॥

    मैं कामी कपटी क्रोध काया में, कूप परत नहिं डरते।

    करवत काम सीस धरि अपने, आपहि आप बिहरते॥

    हरि अपना अंग आप नहिं छाडै, अपनी आप बिचरते।

    पिता क्यों पूत कौं मारै, दादू यों जन तरते॥

    स्रोत :
    • पुस्तक : दादू दयाल की बानी (दूसरा भाग) (पृष्ठ 7)
    • रचनाकार : दादू दयाल
    • प्रकाशन : बेलवेडियर स्टीम, इलाहाबाद
    • संस्करण : 1914

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए