मोहन रूप-अनूप किसोरी

mohan roop anup kisori

ललितमाधुरी

ललितमाधुरी

मोहन रूप-अनूप किसोरी

ललितमाधुरी

और अधिकललितमाधुरी

    मोहन रूप-अनूप किसोरी।

    मुख-लावण्य बिलोक लजाहीं, इंदु अनेकन काम करोरी॥

    घुंघरारी अलकावलि माथें, नील कमल पर भ्रमर उड़ै री।

    दीरघ नैन मैन मदमाते, स्रवन लागि कछु कह्यौ चहैं री॥

    भृकुटि बंक इद्र-धनु निंदक, अधर बिंब अपकर्ष कियैं री।

    अद्भुत चिबुक चारु दसनावलि, मृदु मुसक्यान-मिठान हिये री॥

    बोलनि चलनि बंक चितवनियाँ, अनुपम बँसुरी बिसद बजावै।

    ‘ललितमाधुरी’ छैल-चिकनियाँ, देखत बनै कहत नहिं आवै॥

    स्रोत :
    • पुस्तक : चैतन्य मत और ब्रज साहित्य (पृष्ठ 331)
    • संपादक : प्रभुदयाल मीतल
    • प्रकाशन : साहित्य संस्थान, मथुरा
    • संस्करण : 1962

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए