पहला दिन मेरे आषाढ़ का

pahla din mere ashaDh ka

नईम

नईम

पहला दिन मेरे आषाढ़ का

नईम

और अधिकनईम

    सूखे का हुआ कभी

    कभी हुआ बाढ़ का।

    पहला दिन मेरे आषाढ़ का।

    नीले आकाश धूल धुएँ भरे,

    दिरकीं छाती रोए घाव हरे।

    टूटे या लगा रहे

    कहकर भी नहीं कहे—

    पीला पत्ता जैसे झाड़ का।

    बूँदाबाँदी का क्षण उमस भरा,

    सूनी माँगें, विधवा वसुंधरा।

    एकाकी भरमाता

    छाया से कतराता,

    मरुथल में गाछ एक ताड़ का।

    पाटों का पता नहीं डूब गए,

    घाटों का पता नहीं ऊब गए।

    क्या होगा तन का

    इस मटमैले मन का—

    क्या होगा विष दुखती दाढ़ का?

    पहला दिन मेरे आषाढ़ का।

    स्रोत :
    • पुस्तक : नवगीत दशक (पृष्ठ 25)
    • संपादक : शंभुनाथ सिंह
    • रचनाकार : नईम
    • प्रकाशन : पराग प्रकाशन
    • संस्करण : 1982

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए