रूचिर बरन चीरु चंदन चरचि सुचि

ruchir baran chiru chandan charachi suchi

आलम

आलम

रूचिर बरन चीरु चंदन चरचि सुचि

आलम

और अधिकआलम

    रूचिर बरन चीरु चंदन चरचि सुचि,

    सरदु को चंद चाहि चितहिं धरत हैं।

    बिबिध बिलास बसि रास ब्रजपति प्यारे,

    तेई ब्रज बतियाँ उचित उचरत हैं।

    ‘आलम’ सुकबि अब वैसे कान्ह ऐसे भए,

    उतहिं लुभाने किधौं इतहिं ढरत हैं।

    मधुबन बसत मधुर मुरली की धुनि,

    मधुप कबहुँ माधौ सुरति करत हैं॥

    सुंदर रंग के वस्त्र पहन कर शरीर पर चंदन लगाकर हम भी कृष्ण को शरद ऋतु के चंद्रमा के समान चाहती हुई हृदय में धारण करती हैं। वे हमारे साथ अनेक प्रकार की प्रेम-क्रीड़ा करते हैं रास रचाते हैं। उन्हीं कृष्ण की बातें ब्रज में सुनी जाती हैं। उनके रास-विलास को हम भूल नहीं सकतीं। लेकिन वे ही कृष्ण अब कैसे हो गए? वे उधर मथुरा में ही लुभा गए हैं या उनका मन कभी इधर भी ढलकता है? अब तो उनकी मुरली की मधुर धुन मथुरा में ही गूँजती है। हे उद्धव! क्या कृष्ण वहाँ हमें भी याद करते हैं?

    स्रोत :
    • पुस्तक : आलम ग्रंथावली (पृष्ठ 75)
    • संपादक : विद्यानिवास मिश्र
    • रचनाकार : आलम
    • प्रकाशन : वाणी प्रकाशन
    • संस्करण : 2015

    संबंधित विषय

    यह पाठ नीचे दिए गये संग्रह में भी शामिल है

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए