औरै भांति कुंजन में गुंजरत भौंर-भीर

aurai bhanti kunjan mein gunjrat bhaunr bheer

पद्माकर

पद्माकर

औरै भांति कुंजन में गुंजरत भौंर-भीर

पद्माकर

और अधिकपद्माकर

    औरै भांति कुंजन में गुंजरत भौंर-भीर,

    औरै डौर झौंरन में बौरन के ह्वै गये।

    कहै पद्माकर, सु औरै भाँति गलियान,

    छलिया छबीले छैल औरै छवि छ्वै गयै॥

    औरै भाँति बिहंग-समाज में आवाज़ होति,

    ऐसे ऋतुराज के आज दिन द्वै गये।

    औरै रस औरै रीति औरै राग औरै रंग,

    औरै तन औरै मन औरै वन ह्वै गयै॥

    लता-कुंजों में भौरों के झुंड अब अलग प्रकार से गुंजन करने लगे हैं और आम की मंजरियों के गुच्छों में भी अनोखी मादक-गंध व्याप्त हो गई है। पद्माकर कवि कहते हैं कि इस मनोरम काल में गलियों में छलिया नायक विशिष्ट शोभा को धारण कर रहे हैं तथा उनकी रसिकता भी अनोखी व्यक्त हो रही है। अब पक्षियों के झुंड भी बड़ी सुंदर कलरव ध्वनि करने लग गए हैं। अभी ऋतुराज बसंत के दो दिन भी नहीं बीते हैं, तो भी सब ओर आनंद, क्रिया-कलाप, राग एवं रंग कुछ अन्य ही हो गया है। प्राणियों के तन और मन भी और ही प्रकार के हो गए हैं तथा वनों की प्राकृतिक शोभा भी अनोखी लग रही है। इस प्रकार सब तरह एवं सभी पदार्थों में बसंत ने अपने वैभव का प्रसार कर दिया है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : पद्मावत पंचामृत (पृष्ठ 158)
    • संपादक : विश्वनाथप्रसाद मिश्र
    • रचनाकार : पद्माकर
    • प्रकाशन : श्री रामरत्न पुस्तक भवन, काशी
    • संस्करण : 1992

    संबंधित विषय

    यह पाठ नीचे दिए गये संग्रह में भी शामिल है

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए