शुक्रतारा

shukratara

मदन वात्स्यायन

मदन वात्स्यायन

शुक्रतारा

मदन वात्स्यायन

और अधिकमदन वात्स्यायन

    नए दूल्हे-सा सूरज, नव वधू-सा पीछे-पीछे यह

    शुक्रतारा जा रहा है।

    बदल रहा है रंग आसमाँ का क्षण-क्षण

    बदल-बदल यह जगमगा रहा है।

    इंजन के हैडलाइट-सा; शोरगुल के बीच

    सूरज निकल गया।

    गार्ड की रोशनी-सा पीछे-पीछे गुमसुम अब

    शुक्रतारा जा रहा है।

    हमारी बस्ती में दीए-से, बल्ब-से (पैट्रोमेक्स-सा चाँद),

    चारों ओर बल उठे तारे

    दूरी में बैलगाड़ी की लालटेन-सा यह

    शुक्रतारा जा रहा है।

    शहर को अँधेरा कर, हवाई जहाज़ से

    मिनिस्टर चले गए।

    'जनता' से एम.एल.ए.—सा पीछे-पीछे यह

    शुक्रतारा जा रहा है।

    कि भटक जाएँ, राहगीरों की ख़ातिर

    शाम को जला के मशाल अब शुक्रतारा जा रहा है।

    तपता सूर्य गया, चिल्लाते ‘राह दिखाते' कौड़ियों-से

    सितारे दौड़ भरे।

    अपने सब कुछ की रमाने धूनी अब क्रांति-द्रष्टा

    शुक्रतारा जा रहा है।

    है नेहरू एक वतन का प्यारा, सताए हुओं को है

    जिस पर भरोसा।

    हमारी आँखों में अब भी चमक है, कि बीच आसमाँ में

    वह सितारा जगमगा रहा है।

    बीबी, सजा दीयों का थाल लाओ, ज्योति भर लो।

    कि हमारे आसमान को सूना करके, रश्क-ए-देवता यह

    शुक्रतारा जा रहा है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : शुक्रतारा (पृष्ठ 36)
    • रचनाकार : मदन वात्स्यायन
    • प्रकाशन : भारतीय ज्ञानपीठ
    • संस्करण : 2006

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए