मेहनतकशों का गीत

mehanatakshon ka geet

गोरख पांडेय

गोरख पांडेय

मेहनतकशों का गीत

गोरख पांडेय

और अधिकगोरख पांडेय

    किसकी मेहनत और मशक़्क़त

    किसके मीठे-मीठे फल हैं?

    अपनी मेहनत और मशक़्क़त

    उनके मीठे-मीठे फल हैं

    किसने ईंट-ईंट जोड़ी हैं

    किसके आलीशान महल हैं?

    हमने ईंट-ईंट जोड़ी हैं

    उनके आलीशान महल हैं

    आज़ादी हमने पैदा की

    क्यों, ग़ुलाम हम, क्यों निर्बल हैं?

    धन-दौलत का मालिक कैसे

    हुआ निकम्मों का यह दल है?

    कैसी है यह दुनिया उनकी

    कैसा यह उनका विधान है?

    उलटी है यह दुनिया उनकी

    उलटा ही उनका विधान है

    हम मेहनत करने वालों के

    ही ये सारे मीठे फल हैं

    ले लेंगे हम दुनिया सारी

    जान गए एका में बल है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : समय का पहिया (पृष्ठ 109)
    • रचनाकार : गोरख पांडेय
    • प्रकाशन : संवाद प्रकाशन
    • संस्करण : 2004

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए