लकीर की समाप्ति पर एक आदमी

lakir ki samapti par ek adami

विजय देव नारायण साही

विजय देव नारायण साही

लकीर की समाप्ति पर एक आदमी

विजय देव नारायण साही

और अधिकविजय देव नारायण साही

    लकीर की समाप्ति पर

    मूर्ति नहीं आदमी है

    और ये पैरों के निशान हैं

    जो उसके आगे बढ़ने के दौरान निर्मित हो गए हैं

    वह मुड़ कर सोच रहा है

    कि इन निशानों का अस्तित्व

    उसके चलने के पहले था या नहीं।

    वह चाहे जितना सोचे

    उसे कोई संकेत नहीं मिलेगा

    लेकिन इस तरह शुबहे में पड़ जाना

    उसकी आदत है।

    जहाँ तक निशान बनता है

    ज़मीन पुरानी पड़ जाती है

    लेकिन जहाँ वह खड़ा होता है

    उसके आगे सिर्फ़ एक शून्य रहता है

    जो पैर पड़ते ही

    ज़मीन में बदल जाता है।

    आश्चर्य की बात यह नहीं है

    कि इतना वह चला कैसे

    आश्चर्य यह है

    कि वह आज तक यह हल नहीं कर पाया

    कि ये निशान उसे निर्मित करते हैं

    या वह इन निशानों को निर्मित करता है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : साखी (पृष्ठ 10)
    • रचनाकार : विजय देव नारायण साही
    • प्रकाशन : सातवाहन
    • संस्करण : 1983

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए