Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

दूर

  • स्रोत : संस्कृत
  • शब्दभेद : क्रिया-विशेषण

दूर का हिंदी अर्थ

  • देश, काल या संबंध आदि के विचार से बहुत अंतर पर , बहुत फासले पर , पास या निकट का उलटा , जैसे,—(क) वे टहलते टहलते बहुत दूर चले गए , (ख) आप दूर से ही रास्ता बतलाना खूब जानते हैं , (ग) अभी लड़के की शादी बहुत दूर है , (घ) हमारा इनका बहुत दूर तक का रिश्ता है , (ङ) दिल्लगी करते करते वे बहुत दूर तक पहुँच गए, बाप दादे तक की गालियाँ देने लगे
  • जो दूर हो, जो देश, काल, संबंध, स्थिति आदि के विचार से किसी निश्चित वस्तु, बिंदु, व्यक्ति आदि से बहुत अंतर या फासले पर हो, जैसे, दूर देश
  • दूर, देश काल आदि की दृष्टि से अधिक अन्तर पर, विशिष्ट स्थान, समय आदि से बहुत हटकर, फासले पर

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'दूर' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।