भोजपुरी लोकगीत : ए राम तालावा में रोवेला चकइया
bhojapuri lokgit ha e ram talawa mein rowela chakaiya
रोचक तथ्य
संदर्भ—ससुराल के कष्ट से दुःखी बहू।
ए राम तालावा में रोवेला चकइया।
त बटिया में दूबि जामे ए राम।।1।।
ए राम ससुरा में रोवेले बहुरिया।
त हमहु नइहरवा जइबो ए राम।।2।।
ए राम मचिया बइठलि तुहुँ सासु जी।
सासु जी रे बिरहिया बोले ए राम।।3।।
ए राम बिनु रे ही माई बाप के ससुरा से हो।
किसे नइहर जाला ए राम।।4।।
एक नववधू ससुराल में दुःखी है। पति कमाने के लिए दूर गया हुआ है। वह दुःखी मन से कहती है कि तालाब में चकवा से बिछुड़ कर चकई रो रही है, जिसके रोने से राह में दूब उग आती है।।1।।
ससुराल में बहुरिया रो रही है। मैं भी मायके जाऊँगी।।2।।
मचिया पर बैठी सास ने उसकी बात को सुनकर दुःखदाई बात कही।।3।।
सास ने कहा—बिना माँ-बाप के बहू ससुराल से कैसे मायके जाएगी?।।4।।
- पुस्तक : हिंदी के लोकगीत (पृष्ठ 123)
- संपादक : महेशप्रताप नारायण अवस्थी
- प्रकाशन : सत्यवती प्रज्ञालोक
- संस्करण : 2002
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.