अब नई लगत मायके नौनें

ab nai lagat mayke naunen

ईसुरी

ईसुरी

अब नई लगत मायके नौनें

ईसुरी

और अधिकईसुरी

    अब नइ लगत मायके नौनें!

    पिय के संगै सौनें!

    हमरे संग की दो दो बेरा, हो आई है गौनें॥

    उनकी हमरी एक उमर है, लरका लग गए हौनें॥

    लगवारन के मारे मोरे कैसे होत चलौनें॥

    ‘ईसुर’ मद भर रऔ जुबन पै, सर्राती हैं टौनें॥

    अब मुझे मायके में अच्छा नहीं लगता। मुझे तो प्रिय के साथ सोना है। मेरे संग की लड़कियाँ गौने के बाद दो-दो बार ससुराल हो आई हैं। हमारी उनकी एक सी ही उम्र है। उनके तो बच्चे तक होने लगे हैं। चुगलख़ोर दुश्मनों के मारे मेरी विदा नहीं हो पा रही है। अरे ईसुरी, अब मैं यौवन मद से चूर हो रही हूँ। मेरे उरोजों के अग्रमान तन रहे हैं।

    स्रोत :
    • पुस्तक : ईसुरी की फागें (पृष्ठ 102)
    • संपादक : घनश्याम कश्यप
    • प्रकाशन : शब्दपीठ
    • संस्करण : 1995

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए